Share This Page
मुंह के छाले का उपाय | muh ke chale ka upay: मुंह के छालो को मुख पाक (Stomatitis) भी कहते है, मुंह के अंदर एक घाव या सूजन जो की रस्सी भरने जैसा लगता है। उसे ही छाले या मुख पाक कहते है घाव गालों, मसूड़ों, होठों के अंदर या जीभ पर हो सकता है।
मुंह के छाले का कारण
जीभ एवं मुंह के छाले मुख्यतया पेट साफ न होने एवं खाना में लौह तत्व, विटामिन बी और सी इत्यादि की कमी के कारण होते हैं।
मुंह के छाले का उपाय
- भोजन के बाद सुबह-शाम पहले से ही जल में भिगो कर रखी एक-एक छोटी हरड़ चूसें। साथ ही छोटी हरड़ पीसकर छालों पर दिन में कई बार लगाएं।
- तुलसी की 4-5 पत्तियां सुबह-शाम चबाकर ऊपर से जल पी लें।
- रात को सोते वक़्त 1 चम्मच त्रिफला और आंवला का चूर्ण गुनगुने जल से लें।
- खुम्भी को सुखाकर कूट-पीस लें। एक चुटकी दवा छालों पर सुबह-शाम छिड़कें।
- चमेली के 4-5 पत्ते सुबह-शाम चबाएं।
- फिटकिरी सफेद 1 भाग एवं गेरू 8 भाग को कूट-पीसकर रख लें। सुबह-शाम आधा चम्मच चूर्ण पाव भर जल में डालकर उससे कुल्ले करें।
- सुहागा भूनकर पीस लें एवं शहद में मिलाकर छालों पर लगाएं।
- मरीज को शहतूत का शरबत पिलाएं और खूब शहतूत खिलाएं।
- बेलगिरी के फल का गूदा गुड़ और शकर के साथ मिलाकर दिन में एक बार लें।
- एक चम्मच अंजीर की छाल का चूर्ण एक कटोरी दूध में मिलाएं। स्वाद के मुताबिक चीनी और मिसरी मिलाकर सुबह-शाम पिएं।
- आंवले की जड़ की छाल का चूर्ण शहद में मिलाकर रख लें। दिन में कई बार लगाएं।
- गाय के दूध से बनी दही के साथ एक-एक केला सुब-शाम खिकाएं।
- दिन में तीन-चार बार पके हुए शहतूत खाएं और शहतूत का शरबत पिएं।
- टमाटर के रस में बराबर जल मिलाकर दिन में तीन-चार बार कुल्ले करें।
- धनिए को बारीक पिसकर चूर्ण बना ले एवं उसमे मीठा सोडा मिलाकर दिन में दो-तीन बार छालों पर लगाएं।
- चौलाई की सब्जी का कई दिन तक सेवन करें।
मुंह के छाले के आयुर्वेदिक दवाएं
खदिरादिवटी, वचादि क्वाथ,दशमूल क्याथ, गुडूच्यादि घृत, पीतक चूर्ण, पिप्पली फल क्वाथ आदि।
मुंह के छाले के पेटेंट औषधियां
एमीरोन सीरप और गोलियां (एमिल), मैनोल (चरक) इस रोग में लाभदायक हैं, अगर खाना में पौष्टिक तत्वों की कमी के कारण रोग हुआ हो। जी-32 गोलियां (एलारसिन) स्थानिक प्रयोग हेतु लाभदायक हैं।
- 10+ रोचक जानकारियां | रोचक तथ्य
- 30+ यूनिक तथ्य | Unique facts in hindi
- 100+ दुनिया के बारे में रोचक तथ्य | Amazing facts in hindi about world
- खुद के बारे में रोचक जानकारी
- 30+ Amazing Facts about Moon in Hindi | चाँद के बारे में जानकारी
- टेक्नोलॉजी फैक्ट्स | Technology facts in hindi
- भारत के बारे में तथ्य | Facts about india in hindi
- पुरुषों के बारे में रोचक तथ्य | Purush ke bare mein facts
- बाएं हाथ से लिखने वाले लोग कैसे होते हैं?
- 30+ Social media facts in hindi | सोशल मीडिया के बारे में रोचक जानकारी
- 30+ Amazing Facts about Music in Hindi | म्यूजिक (संगीत) के बारे में रोचक तथ्य
- 51+ Facts about Human Brain in Hindi | मानव मस्तिष्क के बारे में रोचक तथ्य
- बच्चों के बारे में रोचक जानकारी | Facts about children Hindi
- रचनात्मक व्यक्ति के गुण | रचनात्मक शिक्षण क्या है
- Mysterious facts in hindi | रहस्यमयी तथ्य