जानवरो के रोचक तथ्य | Animal facts in hindi

जानवरो के रोचक तथ्य | Animal facts in hindi: आज हम आपके लिए कही रोचक और अमेजिंग एनिमल फैक्ट्स इन हिंदी (facts about animals in hindi) में लेकर आये है आप इन फैक्ट्स (Facts) को पढ़ कर जानवरो के बारे में बहुत अच्छी अच्छी जानकारी हासिल कर सकते है और अपने दोस्तों और फॅमिली के साथ शेयर करके उन्हें भी इस बारे में बता सकते है।

हमारी प्रकृति में कई ऐसे जिव जंतु है जो हमको कई बार आश्चर्यचकित कर चौंका देते हैं एवं सोचने पर मजबूर कर देते हैं की क्या हम जो देख और सुन रहे हैं वह सच है? अभी हम आपको ऐसे ही जानवरों से जुड़े फैक्ट्स बताने वाले हैं इनमे से कई सारे ऐसे रोचक तथ्य हैं जिनके बारे में तुम नहीं जानते होंगे।

जानवर भी दोस्त बना सकते हैं, और जानवरो में दोस्ती करने में सबसे आगे गाये है।

20+ जानवरो के रोचक तथ्य | Animal facts in hindi

  • नर और मादा हाथी अपनी अपनी सूंड़ो को फसा कर चलते है मानो एक दूसरे का हाथ पकड़ कर चल रहे हो।
  • गोरिल्ले पानी से इतना डरते है की वे उसे पीते तक नहीं। उनकी पानी की सारी जरुरत पौधे और फल खाने से पूरी हो जाती है।
  • अपने लंबे पैर एवं लंबी गर्दन के कारण जिराफ संसार का सबसे ऊंचा जीवित जानवर है।
  • Bee Hummingbird दुनियां का सबसे थोड़ा एवं एकमात्र ऐसा पक्षी है जो पीछे की तरफ उड़ सकती है।
  • जमीन पर सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर चीता है जो केवल 3 सेकंड में 115 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
  • जिराफ़ एक बार में कभी भी एक घंटे से ज्यादा नहीं सोते है।
  • हाथी जीवन भर बढ़ते रहते है अक्सर हाथियों की टोली का सबसे बड़ा हाथी ही सबसे बूढ़ा होता है।
  • “टूरोको” एक खूबसूरत अफ्रीकी चिड़िया है जिसका लाल रंग बारिश में धूल जाता है।
  • जब लकड़बग्घे शिकार के लिए जाते है तो वे पागलो के हसने जैसी आवाज निकालते है।
  • एक ऊंट सिर्फ 10 मिनट के अंदर ही 30 गेलन (लगभग 135 लीटर) पानी पी सकता है।
  • जब गेंडो को खाने के लिए पर्याप्त घास नहीं मिलती तब वे कभी कभी दूसरे जानवरो का गोबर खाते है।
  • हरा “माम्बा” एक बहुत ही विषैला अफ्रीकी सांप है। ये पेड़ो की टहनियों में छिप जाता है। और निचे गुजर रहे प्राणियों पर गिरकर उन्हें शिकार बना लेता है।
  • वैज्ञानिको का विचार है की ज़ेब्रा की चमड़ी काले रंग की होती है और उसपर सफ़ेद धारिया होती है।
  • कांटेदार पंखो वाले प्लोवर पक्षी अपना बहुत समय मगरमच्छो के मुँह के अंदर बिताते है और मगरमच्छो के दांतो में फसी जोंको को खा जाते है। लेकिन मगरमछ इन्हे नहीं खाता है।
  • गैंडे का सींग हड्डी से नहीं बना होता जबकी कस कर बांधे गए बालो का बंधा होता है।
  • एक हाथी का बच्चा 5 साल का होने तक अपनी माँ का दूध पिता है।
  • जब एक शुतुरमुर्ग उबासी खाता है तो उसे देख कर झुण्ड के दूसरे सदस्य भी उबासी खाते है।
  • अफ्रीका में “बोनोबो” जाती के चिम्पांजी होते है। दूसरी जातियों के चिम्पांजी एक दूसरे से मारपीट करते है, यहाँ तक की एक दूसरे को मार भी देते है लेकिन ये बोनोबो चिम्पांजी शांतिप्रिय जिव होते है और दुसरो के साथ सहयोग करते है।
  • दरयाई घोड़े की चमड़ी से एक गुलाबी रंग का तरल प्रदार्थ रिसता है जिसके कारण तेज धुप में भी उसकी चमड़ी जलती नहीं है। ये तरल प्रदार्थ अगर लोगो के शरीर पर लगाया जाए तो ये एक अच्छे “सन स्क्रीन लोशन” का काम कर सकता है।
  • हाथी मधुमक्खियों से डरते हैं। और हाथी हर दिन केवल 2 से 3 घंटे सोते हैं।
  • एक हाथी 12 मील दूर से पानी को सूंघ सकता है। और एक हाथीनी 2 साल तक गर्भवती रहती हैं।
  • उल्लू कोई भी चीज का 3D छवि देख सकता है यानी यह कोई चीज का लंबाई, चौड़ाई एवं ऊँचाई तीनो देख सकता है।
  • शेर के बच्चे जब तक 2 साल के नही हो जाते तब तक वे दहाड़ नही सकते।
  • ऊँट एक ऐसा जानवर है जो इंसानों की तरह थूक सकता है।
  • पक्षियों में सिर्फ तोता ही एकमात्र ऐसा पक्षी है जो जम्हाई लेता है।
  • एक गाय अपने पूरे जीवनकाल मे तक़रीबन 2 लाख ग्लास दूध देती है।
  • एक हंश के शरीर मे 25,000 से भी ज्यादा पंख होते है।
  • The Giant Barrel Sponge एक ऐसा जिव है जो तक़रीबन 2300 सालों तक जीवित रह सकता है।
  • शिकार करते वक्त हिम तेंदुआ (Snow Leopard) 15 मीटर दूर तक छलांग लगा सकता है।
  • Black Swallower इकलौती ऐसी मछली है जो अपने आकर से भी दोगुने आकर की मछली को निगल सकती है।
  • हाथी एकलौता ऐसा जीव है जो इंसानों की तरह अपने करीबी के मरने पर उसकी बॉडी को मिट्टी एवं पत्तियों से ढंक देते है।
  • दुनियां का सबसे बड़ा जीव ब्लू व्हेल है जिसके केवल दिल का आकार एक कार के बराबर होता है।
  • Sailfish दुनियां की सबसे तेज तैरने वाली मछली है यह 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तैर सकती है।

10 Best Animal Facts in Hindi

खरगोश एवं तोता दोनों अपनी गर्दन को पीछे की तरफ मुड़े बिना ही पीछे की चीजों को देख सकते है, तक़रीबन 180 डिग्री तक देख सकते है क्योंकि उनकी आंखे उनके सिर के किनारे पर होती है।

African Rain Frog जिसको Black Rain Frog भी कहते है, ये मेढ़क की एक ऐसी प्रजाति है जो देखने मे सदैव उदास ही दिखाई देता है।

मिस्से (Missey) नामक गाय इस धरती की सबसे महँगी और कीमती गाय है जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

समुद्री ऊदबिलाव पानी के ऊपर ही सो जाते है एवं सोते वक़्त एक दूसरे का हाथ पकड़ लेते है इसलिए कि वह नींद में एक दूसरे से दूर ना बह जाये।

शेर दुनियां के तक़रीबन 14 देशों का राष्ट्रीय जानवर है।

कछुए का कवच इतना शक्तिशाली होता है कि वह बंदूक की गोली तक का सामना कर सकता है।

भले ही Hippopotamus आपको भारी भड़कम जानवर लगता हो परन्तु जब बात भागने की आती है तो वह व्यक्ति से भी अधिक तेज दौड़ सकता है।

दुनियां में कुत्तों की कई प्रजातियां है परन्तु Blood Hound ही एकमात्र ऐसा कुत्ता है जिसे कोर्ट में सबूत के तौड़ पर पेश किया जा सकता है।

Alex नामक ग्रे रंग का एक तोता है और ये दुनियां का पहला पक्षी है जिसने पूछा था कि मेरा रंग कैसा है।

मेढ़क पानी नहीं पीते लेकिन वो रहते पानी मे भी है। और मेढ़क कोई भी वस्तु को आंखें खोलकर निगल नही सकते है।

जीवो के बारे में कुछ रोचक जानकारियां

  • डॉल्फिन सबसे समझदार जीव में से एक माना जाता है, एक अध्ययन के मुताबिक ये पता चला है कि डॉल्फिन एक दूसरे का अलग-अलग नाम भी रखते है।
  • बिल्लियां कभी भी एक दूसरे को देखकर म्याऊँ नही करती वो केवल इंसानों के सामने ही म्याऊँ करती है।
  • जिराफ की गर्दन लंबी होने के बावजूद भी उसमे उतनी ही हड्डियां होती है जितना कि एक इंसान की गर्दन में होती है।
  • कोअला (Koala) एवं इंसानों के उंगली के निशान इतने मिलते जुलते होते है कि दोनों में फर्क पता करना असंभव है।
  • इंसानों की तरह समुद्री घोड़ा भी पूरा जीवन एक ही साथी के साथ रह सकते है।
  • Tarantulas नाम की मकड़ी बिना खाए 2 साल से भी ज्यादा दिनों तक जीवित रह सकती है।
  • एक अध्ययन के मुताबिक गायों के भी पक्के दोस्त होते है एवं जब वे एक दूसरे से बिछड़ जाती है तो वे उन्हें याद करके रोती भी है।
  • केरल में बसी जटायु की प्रतिमा दुनियां की सबसे बड़ी किसी पक्षी की प्रतिमा है।
  • बिल्लियां तक़रीबन हजार तरह की आवाज निकाल सकती है जबकि कुत्ते केवल दस तरह की आवाज निकाल सकते है।
  • बाघ की जीभ इतनी खुरदरी होती है कि यदि वो आपको चाट ले तो वहाँ से खून निकलना शुरू हो जाएगा।
  • खरगोश भोजन खाने में तक़रीबन 6 से 8 घंटे लगाते है एवं एक मिनट में तक़रीबन 120 बार भोजन चबाते है।
  • स्लॉथ (sloth) को संसार का सबसे आलसी जीव माना जाता है ये दिन का ज्यादातर वक़्त पेड़ पर नींद लेकर बिताता है।
  • स्लॉथ (sloth) को एक पत्ता पचाने में तक़रीबन 30 दिन तक का वक़्त लग जाता है।
  • पानी मे रहने वाले जीवों को एक निश्चित वक़्त के बाद पानी से बाहर आना पड़ता है। कुछ मछलियाँ भी ऐसा करती है की पानी के बहार एक छलांग लगाती है और फिर वापस पानी में चली जाती है।
  • गोरिल्ला एक ऐसा जीव है जिसको इंसानों की तरह TB की बीमारी हो सकती है।
  • चीन में एक जंगली हिरण पाया जाता है जो इतने छोटे होते है कि इन्हें हथेलियों पर उठाया जा सकता है।
  • गिलहरियां अपने जीवन में जाने अंजाने में हजारों पेड़ लगाती है क्योंकि वे बिज जमीन में छुपाकर भूल जाती है। क्या आप इससे अंदाजा लगा सकते हो की प्रकृति कैसे काम करती है और किस तरह से ये सारे डॉट्स और सर्किल आपस में जुड़े है जाने अनजाने में? हमें कमेंट में बताये आप क्या सोचते है।
  • कीड़े, पक्षी, बिल्ली और कुत्ते ये भूकंप को वास्तव में होने से पहले महसूस करने की क्षमता रखते हैं। विशेष रूप से कुछ कीड़े एक सप्ताह पहले भूकंप की भविष्यवाणी करने में सक्षम हैं।
  • कुत्तों की सूंघने की क्षमता इंसानों की तुलना में लगभग 1 लाख गुना अधिक मजबूत होती है, लेकिन उनके पास किसी चीज का स्वाद लेने की क्षमता बहुत कम होती है।
  • एक बिल्ली अपने जीवन का दो तिहाई हिस्सा सिर्फ सोने में गुजार देती है।
  • जब पालतू कुत्ते अपने मालिक की आँखों में देखते हैं, तो इसका ये मतलब नहीं की वो सिर्फ खाने के लिए कुछ मांग रहे हो ये भी हो सकता है की वो मालिक के लिए अपना प्यार दिखा रहे हो।
  • डॉल्फ़िन दिमागी शक्ति में होमो सेपियन्स के बाद दूसरे स्थान पर आती है।
  • अगर किसी कौवे ने आपको कभी देख लिया तो वो कभी भी आपका चेहरा नहीं भूलेंगे।
  • जिराफ शायद ही कभी लेटते हैं, वे सोते भी हैं तो खड़े होकर और जन्म भी खड़े रहकर देते हैं। और जिराफ एकमात्र ऐसा जानवर हैं जो सींगों के साथ पैदा होते हैं।
  • जिराफ की जीभ इतनी लंबी होती है कि वो अपने कानों को साफ करने के लिए इसका इस्तेमाल करती है।
  • एक दरियाई घोड़ा 4-5 मिनट तक सांस रोक सकता है। दरियाई घोड़े पानी में जन्म देते हैं। वे अपना तापमान कम रखने के लिए पानी में आराम करते हैं क्योंकि उनके पास पसीने की ग्रंथियां नहीं होती हैं।
  • पालतू जानवर हमारे मूड को अच्छा करके अकेलेपन और अलगाव की हमारी भावनाओं को कम करते हैं।

जानवरो के रोचक तथ्य | Animal facts in hindi

Leave a Comment